विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) को वापस लें सरकार

Advertisements

विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) को वापस लें सरकार

डीजे न्यूज, रांची: विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) को वापस लेने की मांग को लेकर झारखण्ड खेत एंव ग्रामीण मजदूर यूनियन ने 15 मई को हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। यूनियन के वीरेंद्र कुमार ने इस अधिसूचना की निंदा करते हुए प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने की अपील कृषि एवं ग्रामीण मजदूरों तथा उनकी यूनियनों और संगठनों से की है। उन्होंने इस अधिसूचना को वापस लेने और एक मजबूत मनरेगा को पुनः लागू करने की मांग केंद्र सरकार से की है। उन्होंने कहा कि इस मजबूत मनरेगा के तहत कम-से-कम 200 दिनों का रोजगार तथा 700 रुपये न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित की जाए, जिसे हर वर्ष महंगाई के अनुसार बढ़ाया जाए।
भुगतान और उपस्थिति प्रणाली में लागू बहिष्कारी तकनीकों को वापस लिया जाए (हाल की फेसियल रिकॉग्निशन उपस्थिति प्रणाली के कारण बड़े पैमाने पर मजदूरों को बाहर किया जा रहा है)।
ग्राम सभाओं को मनरेगा कार्यों और उसके क्रियान्वयन में प्रमुख हिस्सेदार बनाया जाए।
इस हड़ताल/कार्रवाई में शामिल हों और इस सरकार को दिखाएँ कि हम उसके झूठे वादों को समझते हैं और अपनी मांगें पूरी होने तक एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top