किसान-मजदूर-शोषितों के मसीहा थे एके राय: विधायक अरुप

Advertisements

किसान-मजदूर-शोषितों के मसीहा थे एके राय: विधायक अरुप

डीजे न्यूज, धनबाद: कामरेड एके राय स्मारक समिति की बैठक गुरुवार को एलसी रोड स्थित सम्राट चौधरी के आवासीय कार्यालय परिसर में हुई। अध्यक्षता हरि प्रसाद पप्पू ने की।
बैठक में वामपंथ के जननायक, धनबाद के पूर्व सांसद कॉ0 ए के रॉय की 91वें जन्म दिवस 15 जून को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि 15 जून को जगजीवन नगर स्थित भगत सिंह की मूर्ति में माल्यार्पण के बाद जुलूस के शक्ल में सेंट्रल अस्पताल के मुख्य द्वार में एके रॉय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा और सभा आयोजित की जाएगी। उनकी याद में ब्लड डोनेशन कैंप एवं उनसे सम्बन्धित किताबों का स्टॉल लगाया जायगा।
शाम को एसएनएमएमसीएच अस्पताल धनबाद के मरीजों के बीच भोजन का वितरण किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित निरसा विधायक अरुप चटर्जी ने कहा कि कॉ0 ए के रॉय किसान मजदूर, शोषित पीड़ितों के मसीहा थे। अपने जीवन इनलोगों के लिए समर्पित कर दिया। तीन बार सांसद रहते उन्होंने अपनी सादगी की मिसाल पेश की है। ऐसे लोग विरले में पैदा होते हैं। उनका सिर्फ जन्म दिवस मनाना नहीं अपितु उनके संघर्षों को याद करना है। जिन मजदूरों की हक अधिकार की लड़ाई लड़ी, आज सत्ता के लोगो के द्वारा मजदूरों का हक अधिकारों को छीन लिया है। उनके संघर्षों को आगे बढ़ाना हमलोगों का मुख्य जिम्मेवारी है।
मौके पर सत्यनारायण कुमार, एएम पाल, सम्राट चौधरी, रामकृष्ण पासवान,‌ कार्तिक प्रसाद, राणा चट्टराज, हिमांशु मंडल, नकूलदेव सिंह, कल्याण घोषाल, बीडी गोस्वामी, लीलामय गोस्वामी, आर पी महतो ,अजय महतो, भूषण महतो, विश्वजीत राय, मुमताज अली आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top