उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगेपाड़ा में गुरु गोष्ठी का आयोजन
डीजे न्यूज, बलियापुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगेपाड़ा में शनिवार को गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित करने, नियमित एमडीएम एसएमएस, प्रोजेक्ट इंपैक्ट का अनुपालन, प्रशस्त्र ऐप रजिस्ट्रेशन, उल्लास आदि पर चर्चा किया गया। बैठक में बीपीओ हरि गोपाल प्रसाद, आदित्य प्रसाद मिर्धा, स्वप्न कुमार महतो, संदीप कुमार, सुजीत कुमार, दिनेश महतो, आनंद मोहन, अख्तर, मधुमिता महतो समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधान शिक्षक मौजूद थे।