उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, मौके पर ही किया निपटारा

उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, मौके पर ही किया निपटारा

डीजे न्यूज, धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याएं सुनीं।

जनता दरबार में पीएम आवास, चरित्र प्रमाणपत्र निर्माण, जमीन पर कब्जा / रैयती जमीन पर कब्जा हटाने,   बेलगाड़िया में आवास उपलब्ध कराने, विस्थापन, पेंशन, आवासीय प्रमाण पत्र, पंचायत भवन निर्माण, सड़क दुर्घटना मुआवजा, अनुकंपा पर नौकरी/ पेंशन, जमीन क बदले मुआवजा, एसआईआर, सेविका का चयन, होमगार्ड बहाली, अबुआ आवास, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, राशन कार्ड बनवाने, आयुष्मान कार्ड बनवाने समेत स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार समेत अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है ।

जनता दरबार के दौरान कई मामलों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समाधान कराया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदकों को उचित राहत उपलब्ध कराई जाए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top