गोविंदपुर में जीटी रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत 

गोविंदपुर में जीटी रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत 

आक्रोशित लोगोंं ने मुआवजे के लिए किया सड़क जाम 

डीजे न्यूज, गोविंदपुर(धनबाद) : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित खड़काबाद कोलकाता लेन के समीप बुधवार की रात नौ बजे सड़क हादसे में बाइक चालक रंजीत मोदक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर जीटी रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंची गोविंदपुर पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, निरसा के देवियाना बस्तेपुर धावड़ा निवासी रंजीत मोदक (मोटरसाइकिल संख्या JH 10 DJ 3892) धनबाद से अपने घर लौट रहे थे। खड़काबाद के समीप पेट्रोल पंप के पास एनएचएआई द्वारा सड़क पर गिराकर रखे गए बालू पर उनकी बाइक चढ़ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रंजीत मोदक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर निरसा की ओर फरार हो गया।

बताया जाता है कि रंजीत मोदक पेशे से हाइवा चालक थे। उनके परिवार में पत्नी और साथ बच्चे हैं। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने सड़क पर बालू गिराकर छोड़ने और हादसे के लिए जिम्मेदार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जीटी रोड जाम कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची गोविंदपुर पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top