शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ विधायक अरूप चटर्जी का भूख हड़ताल जारी, डीसी ने पलटा अपना आदेश 

शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ विधायक अरूप चटर्जी का भूख हड़ताल जारी, डीसी ने पलटा अपना आदेश

एसआईआर में लगे शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति अब 18 नवंबर तक बढ़ी, चार नवंबर को स्कूल लौटने वाला आदेश हुआ संशोधित

डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद जिला शिक्षा विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग और प्रतिनियोजन के नाम पर चल रहे भ्रष्टाचार का खेल के खिलाफ निरसा के भाकपा माले विधायक अरूप चटर्जी का उपायुक्त कार्यालय के समक्ष बेमियादी भूख हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इधर उपायुक्त ने एसआईआर में लगे शिक्षकों का प्रतिनियोजन बुधवार से रद करने के अपने आदेश को पलट दिया है।

इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त का कार्यालय, धनबाद (जिला निर्वाचन शाखा) ने एसआईआर कार्य को लेकर दूसरे दिन ही नया संशोधित आदेश जारी किया है। पहले चार नवंबर को अपराह्न में विरमित होने का आदेश निर्गत किया गया था। इस संबंध में बताया गया कि उक्त आदेश निर्गत होने के पश्चात् जिला के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों / सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों / अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के द्वारा SIR कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति अवधि विस्तार करने का अनुरोध किया गया है। उक्त अनुरोध के आलोक में तीन नवंबर के आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए SIR कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को 18 नवंबर तक प्रतिनियुक्ति अवधि विस्तारित की जाती है। 19 नवंबर से SIR कार्य में प्रतिनियुक्त सभी शिक्षक स्वतः विरमित समझे जायेंगे। आदेश ज्ञापांक 1162 / निर्वा० दिनांक 03.11.2026 का शेष भाग यथावत् रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top