सेवानिवृत रेल कर्मियों को दी गई विदाई
डीजे न्यूज, धनबाद: डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जुलाई माह में सेवानिवृत होने वाले 26 कर्मियों को डीआरएम अखिलेश मिश्र ने विदाई दी। कार्यक्रम के दौरान कर्मियों का समापक भुगतान भी किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने कर्मियों को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण एवं यूनियन तथा एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।