उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे देवघर, एयरपोर्ट पर राज्यपाल सहित गणमान्य लोगों ने किया स्वागत

उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पहुंचे देवघर, एयरपोर्ट पर राज्यपाल सहित गणमान्य लोगों ने किया स्वागत

डीजे न्यूज, देवघर : उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर पहुंचे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उनका आगमन देवघर एयरपोर्ट पर हुआ। इस दौरान राज्यपाल संतोष गंगवार सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

उप राष्ट्रपति के स्वागत के लिए देवघर एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया तथा पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर मौजूद रहे।

उप राष्ट्रपति के देवघर आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां की गई थीं। उनके आगमन के दौरान जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top