टुंडी के पहाड़ पर बसे माधोजोड़ा गांव में डीडीसी संग विधायक ने मनाया आदिवासी दिवस

टुंडी के पहाड़ पर बसे माधोजोड़ा गांव में डीडीसी संग विधायक ने मनाया आदिवासी दिवस

 पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सबके के लिए प्रेरणस्रोत हैं आदिवासी : मथुरा महतो 

पहाड़ के ऊपर आकर खुले में सांस लेना काफी सुखद महसूस हो रहा : सन्नी राज 

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर टुंडी प्रखंड के मानियाडीह थाना क्षेत्र के अंतिम छोर पर पहाड़ी में बसे जीतपुर के माधोजोड़ा नया प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में टुंडी विधायक सह सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो एवं उप विकास आयुक्त सन्नी राज अहले सुबह पहुंचे। वहां आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने पत्ते से बना माला एवं टिका लगाकर पारम्परिक नृत्य कर दोनों का स्वागत किया। इस मौके पर विधायक मथुरा महतो ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा की आज विश्व आदिवासी दिवस को मानाने हमलोग आपके बीच यहाँ आए हैं। जल, जमीन, जंगल से जुड़े जनजातीय आदिवासी पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सबके के लिए प्रेरणस्रोत हैं। वहीं डीडीसी सन्नी राज ने कहा कि यहां पहाड़ के ऊपर आकर खुले में सांस लेना काफी सुखद महसूस हो रहा है। इस गांव का सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में दोनों मुख्य अतिथियों ने दर्जनों वृद्ध महिला एवं पुरुषो को पेंशन स्वीकृति पत्र के अलावे सैकड़ो महिलाओ को साड़ी एवं पुरुषो को धोती देकर सम्मानित भी किया। इसके उपरांत विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। साथ ही ग्रामीणों के साथ जमीन में बैठकर पत्ता के दोना में मुढ़ी चना भी खाकर विश्व आदिवासी दिवस मनाया। मौके पर बीडीओ विशाल कुमार पांडेय , सीओ सुरेश प्रसाद वर्णवाल, जीतपुर मुखिया इंदरलाल बास्की, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, बबलेश शाह, शहजाद अंसारी सहित माधो जोड़ा गांव के सौकड़ों जनजातीय महिला पुरुष एवं बच्चे मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top