समाज के विकास और शिक्षा पर जोर

समाज के विकास और शिक्षा पर जोर

डीजे न्यूज, धनबाद: आशीर्वाद लॉज में हाड़ी जाति समाज सुधार समिति, सामाजिक संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के विकास, शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं को सही दिशा देने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सबसे अधिक जोर शिक्षा पर दिया गया। समाज के लोगों ने माना कि किसी भी समाज की मजबूत नींव शिक्षा से ही तैयार होती है। इसलिए बच्चों और युवा वर्ग को बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित करने तथा अभिभावकों को भी शिक्षा के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है।

बैठक में समाज के युवा वर्ग में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को लेकर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। इस समस्या को देखते हुए समिति की ओर से युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें सही दिशा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल नशे का विरोध करना ही नहीं, बल्कि नशे की चपेट में आए युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें शिक्षा, रोजगार, खेल तथा सामाजिक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना भी है। समाज का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब युवा शिक्षित हों, नशे से दूर रहें और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हुए आगे बढ़ें।

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि समाज के युवाओं को संगठित कर उन्हें सामाजिक कार्यों से जोड़ा जाए, ताकि युवा शक्ति समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।
वहीं, संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय पर चर्चा हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष किशोर हाड़ी कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक हाड़ी सचिव राजेश हाड़ी कार्यालय सचिव नारायण हाड़ी कोषाध्यक्ष विजय हाड़ी रक्षा मंत्री भोला हाड़ी जिला वरीय पदाधिकारी प्रेम हाड़ी प्रदीप हाड़ी युवा समिति के अध्यक्ष बिनोद हाड़ी संगठन सचिव भरत हाड़ी मीडिया प्रभारी रमण हाड़ी टिंकु हाड़ी  पेंटर हाड़ी रातिलाल हाड़ी थे ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top