टुंडी बाजार सोनार टोला दुर्गा मंदिर में नई पूजा समिति का गठन, श्याम प्रसाद बने अध्यक्ष, दीपक वर्मा सचिव

टुंडी बाजार सोनार टोला दुर्गा मंदिर में नई पूजा समिति का गठन, श्याम प्रसाद बने अध्यक्ष, दीपक वर्मा सचिव

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी बाजार सोनार टोला स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को पूजा समिति की बैठक हुई। बैठक में पुरानी कमेटी द्वारा आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत करने के बाद उसे भंग कर दिया गया। इसके बाद पूजा को सुचारू रूप से चलाने के लिए सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष श्याम प्रसाद एवं उपाध्यक्ष राजेश कुमार स्वर्णकार चुने गए। जबकि सचिव दीपक कुमार वर्मा एवं उपसचिव ओम प्रकाश सिंह को चुना गया। कोषाध्यक्ष के लिए राजू कुमार एवं उपकोषाध्यक्ष भोला कुमार रजवार को चुना गया। साथ ही 11 सदस्यों की कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया। सभी प्रस्ताव कार्यकारिणी समिति से पारित किए गए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top