रासलीला प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

रासलीला प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

डीजे न्यूज, धनबाद: महावीर नगर भूदा रानी रोड बरमसिया में सात दिवसीय भागवत कथा के दौरान भक्ति रस की बयार बह रही है। दिल्ली से आई कथाकार पूनम दीदी की रसीली संगीत रुपी कथा से श्रोता मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। पूनम दीदी ने कन्हैया के रासलीला प्रकरण पर संगीत के साथ विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इसे सुनकर श्रद्धालु आत्म विभोर हो गए तथा पुण्य के भागी बनें। इस कथा का आयोजन श्याम भक्त मंडल द्वारा किया गया है। इस अवसर पर खाटू श्याम की भव्य प्रतिमा की भी स्थापना की गई है, जो सार्वजनिक मंदिर के रूप में है जिसमें सभी भक्त गण पूजा कर सकेंगे। सफल बनाने में विजय अग्रवाल,अमित अग्रवाल सहित अन्य श्याम भक्त मंडल के सदस्यों का सराहनीय योगदान है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top