थानेदार बने यजमान, पूर्वी टुंडी थाना में शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 

Advertisements

थानेदार बने यजमान, पूर्वी टुंडी थाना में शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

 

बेजड़ा घाट से निकली भव्य कलश यात्रा, हर हर महादेव के नारे से गूंजा इलाका 

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : पूर्वी टुंडी थाना परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बराकर नदी के बेजड़ा घाट से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष श्रद्धालु कलशयात्रा में शामिल हुए। आचार्य और पुरोहितों ने बेजड़ा घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करते हुए 151 महिलाओं और कन्याओं के कलशों पर जल संग्रहित करवाया। गाजे-बाजे और हर हर महादेव के नारों के साथ लगभग पांच किमी की पैदल यात्रा करते हुए श्रद्धालु थाना परिसर के शिव मंदिर तक पहुंचे।

इस शुभ कार्य में मुख्य यजमान के रूप में पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार, बरवाअड्डा के थाना प्रभारी रवि कुमार, एसआई वीर अभिमन्यू, जितेन्द्र कुमार मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से स्थानीय कथा वाचक संजीत कृष्ण शरण, संतलाल बाबा, अजीत मिश्रा, दिनेश रजक, बिपिन दां, खमा मोदक, सुनील कुमार, सुनील मुर्मू, काजल कुमार, रफीक अंसारी, शंकर चन्द्र दां, छकु मंडल, मनोज महतो, सुजीत मंडल, काजल मंडल समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top