संक्षिप्त खबरें:-

Advertisements

संक्षिप्त खबरें:-

केंद्रीय पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बलियापुर पूर्वी एवं भिखराजपूर पंचायत सचिवालय में शनिवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में केंद्रीय पेंशन योजनाओं जैसे वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगता पेंशन आदि योजनाओं के संबंध में चर्चा किया गया। इन योजनाओं से वंचित लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ग्राम सभाओं में संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य के अलावा वार्ड सदस्य आदि थे।
———————————————

बाल संसद का पुनर्गठन
बलियापुर: राजकीयकृत मध्य विद्यालय वीरसिहपुर मे शनिवार को 2026-2027 हेतु बाल संसद का पुनर्गठन व विस्तार किया गया । सर्वसम्मति से अध्यक्ष नयन रजवार,  प्रधानमंत्री पिंकी कुमारी , शिक्षा मंत्री रितिक कुमार महतो ,  प्रार्थना मंत्री मनी कुमारी , रक्षा मंत्री कोयल मालाकार, खेल मंत्री पुष्पा कुमारी , उप खेल मंत्री  विक्रम टुडू आदि कुल 35 मंत्री व उप मंत्री चुने गए । मौके पर प्रधानाध्यापक आदित्य प्रसाद मिर्धा, सतीश कुमार, आनन्द कुमार, हेमलाल टुडू , विपिन कुमार मंडल आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top