डिगवाडीह में बीसीसीएल जमीन पर बने मकान ध्वस्त, स्थानीय लोगों का विरोध

Advertisements

डिगवाडीह में बीसीसीएल जमीन पर बने मकान ध्वस्त, स्थानीय लोगों का विरोध

 

पीड़ितों ने थाना में दी शिकायत, जयरामपुर के पीओ और प्रबंधक को बनाया आरोपित 

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : लोदना क्षेत्र के डिगवाडीह कांटा घर के समीप बीसीसीएल की जमीन पर बने कई मकानों को जयरामपुर प्रबंधन द्वारा ध्वस्त किए जाने का मामला सामने आया है। इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया और जोड़ापोखर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले प्रबंधन द्वारा उन्हें यहां बसने की अनुमति दी गई थी, लेकिन बाद में उनके बनाए मकानों को ध्वस्त करा दिया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन के धौड़ा बाबू और एक दलबीर नामक व्यक्ति ने उनसे पैसे की मांग की थी, और पैसे नहीं देने पर मकानों को तोड़ दिया गया। वहीं, धौड़ा बाबू भोला चौहान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मकान गैरकानूनी तरीके से बनाए गए थे, इसलिए उन्हें तोड़ा गया है। उन्होंने पैसे लेने के आरोप को बेबुनियाद बताया। इस मामले में जोड़ापोखर थाना को दी गई लिखित शिकायत में पीड़ित अनवर हुसैन ने जयरामपुर पीओ अनिल कुमार और प्रबंधक शांतनु शील को पार्टी बनाया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top