Advertisements
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25: धनबाद नगर निगम को मिला राष्ट्रीय स्तर पर 35वां स्थान, राज्य में 5वीं रैंक
डीजे न्यूज, धनबाद:
नई दिल्ली में गुरुवार को आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 की रिपोर्ट जारी की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर झारखंड के धनबाद नगर निगम को 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर 35वां और झारखंड राज्य में 5वां स्थान प्राप्त हुआ है।
धनबाद नगर निगम को ओडीएफ की दर्जा भी दिया गया है, जो शहर की स्वच्छता और सार्वजनिक शौचालयों की बेहतर स्थिति को विकसित दिखाता है।