सरकारी जमीन को भू माफियों से बचाने के लिए एकजुट हों : मथुरा 

Advertisements

सरकारी जमीन को भू माफियों से बचाने के लिए एकजुट हों : मथुरा

 

पूर्वी टुंडी के रघुनाथपुर आम बगान की सरकारी जमीन पर भू माफियों की नजर, रविवार को ग्रामीण बुलाएंगे महापंचायत 

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : रघुनाथपुर आम बगान स्थित सरकारी जमीन पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से कब्जा करने के खिलाफ रघुनाथपुर गांव के ग्रामीण गोलबंद हो गये हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त जमीन पर भू-माफियाओं की गिद्ध दृष्टि है लेकिन हमलोग ऐसा नहीं होने देंगे। बुधवार को उक्त समस्या को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया और पुलिस प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।

इसी बात को लेकर गुरुवार को रघुनाथपुर आम बगान में ग्रामीणों की एक बैठक हुई जिसमें मुख्य रूप से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी शामिल हुए। ग्रामीणों ने विधायक को मामले से अवगत कराया। विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने ग्रामीणों से कहा कि झारखंड सरकार जल, जंगल और जमीन बचाने के लिए तत्पर है लेकिन भू-माफियाओं के जाल और लोभ में फंसकर ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने उपयोगी और बहुमूल्य भूमि को बेच रहे हैं। सरकारी भूमि पर भी भू-माफियाओं की नजर है जिसपर स्थानीय लोगों को एकजुट होना होगा और जमीन बचाओ अभियान चलाना होगा।

रघुनाथपुर के ग्रामीणों ने जानकारी दी कि आम बगान की भूमि लगभग 20 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है जिसपर लगभग आठ एकड़ जमीन को फर्जी तरीके से अफसरों के साथ सांठ-गांठ कर पंजी टू में दर्ज कर लिया गया है। उक्त जमीन को बचाने हेतु आगामी रविवार को महापंचायत आयोजित की गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top