पीरटांड़ में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Advertisements

पीरटांड़ में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह): डुमरी मुख्य मार्ग पर तेलियाहीर स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के घोसको निवासी 45 वर्षीय बेबी देवी के रूप में हुई है। वह सत्यनारायण वर्मा की पत्नी थीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेबी देवी कुम्हरलालो गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। गुरुवार को घर लौटने के दौरान वे बायोडायवर्सिटी पार्क के पास कुछ देर के लिए रुकी थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top