रेल से जुड़ी खबरें:-

Advertisements

रेल से जुड़ी खबरें:-

केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना और संचालन में पूर्व मध्य रेल की भूमिका अग्रणी

डीजे न्यूज, धनबाद: केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना और संचालन में पूर्व मध्य रेल की अग्रणी भूमिका रही है । पूर्व मध्य रेल में वर्तमान में 11 केंद्रीय विद्यालय कार्यरत है जिनमें लगभग 11,500 छात्र-छात्राएं उच्च गुणवत्तायुक्त शिक्षा हासिल कर रहे हैं ।

इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हाल ही में बरवाडीह में केंद्रीय विद्यालय स्थापित करने के लिए बुनियादी ढांचे के रूप में रेलवे भूमि प्रदान कर रहा है, जिसे पूर्व मध्य रेल के तहत धनबाद रेल मंडल ने मंजूरी प्रदान कर दी है । विदित हो कि केंद्र सरकार की आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा वर्ष 2024 में देशभर में सिविल/रक्षा क्षेत्र के अंतर्गत 85 नए केन्द्रीय विद्यालय (केवी) खोलने की मंजूरी प्रदान की गयी थी जिसमें बरवाडीह भी शामिल था ।

पूर्व मध्य रेल द्वारा रेलकर्मियों के बच्चों की बेहतर शिक्षा हेतु केंद्रीय विद्यालयों के सुचारू संचालन के लिए आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गयी है। रेलवे क्षेत्रों विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से न केवल रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो रही है बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो रहा है ।

—————————————–
वटवा – हावड़ा के मध्य चलेगी वन वे स्पेशल ट्रेन
धनबाद: यात्रियों की सुविधा एवं उनके सुगम आवागमन हेतु वटवा – हावड़ा के मध्य धनबाद- कोडरमा के रास्ते वन वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। विवरण में देखिए ट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन की तिथि।
09481वटवा – हावड़ा वन वे स्पेशल,01 मई (01 फेरा)।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top