समस्याओं का समाधान करना पहली प्राथमिकता: शत्रुघ्न महतो

Advertisements

समस्याओं का समाधान करना पहली प्राथमिकता: शत्रुघ्न महतो

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद): डुमरा बाजार समिति की बैठक गुरुवार को हरिणा में हुई। बैठक में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने उनकी बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और कहा की हर समस्याओं को समाधान करने की दिशा में कार्य प्रगति पर है। बहुत जल्द ही डुमारा उत्तर पंचायत और डुमरा दक्षिण पंचायत के बाजारों में सोलर लाइट , शौचालय, सड़कों पर जल छिड़काव का काम शुरू किया जायेगा । उन्होंने  समस्याओं से अवगत कराने की अपील दुकानदारों से करते हुए कहा कि‌ समस्याओं का निदान करना प्राथमिकता है।  मौके पर डुमरा दक्षिण के मुखिया आनंद कुमार महतो, डुमरा उत्तर के मुखिया विनोद महतो, पंसस प्रतिनिधि नंदलाल रवानी, चंदन मिश्रा, नागेन्द्र साव, बाजार समिति अध्यक्ष कार्तिक रजवार, उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, सचिव संतोष दास, उपाध्यक्ष गुड्डू रजक, शिवनंदन ठाकुर आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top