समाज, राज्य और राष्ट्र के लिए गोल संस्थान दे रहा उल्लेखनीय योगदान : कुलपति

समाज, राज्य और राष्ट्र के लिए गोल संस्थान दे रहा उल्लेखनीय योगदान : कुलपति

संस्थान की पूरी ऑपरेशनल टीम, हर एक रिजल्ट ओरिएंटेड एक्टिविटी एवं समर्पित अनुभवी शिक्षकों को श्रेय : बीपीन सिंह 

24 वर्षों से डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले छात्रों व अभिभावकों के लिए विश्वास और सफलता का पर्याय बना हुआ है गोल : संजय आनंद 

गोल संस्थान ने मेडिकल में सफल 50+छात्रों को किया सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद : कोयलांचल में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की तैयारी कराने वाला भरोसेमंद और विश्वसनीय संस्थान गोल ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नीट में धनबाद ब्रांच से सफल 50 से अधिक छात्रों को कैश अवॉर्ड, टॉपर्स ट्रॉफी, मेडल, स्टेथोस्कोप एवं एप्रन प्रदान कर सम्मानित किया। जहां आगे की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों, उनके माता-पिता एवं अभिभावक, संस्थान के पदाधिकारी तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों से आकर यहां के छात्रों को अनुभवी शिक्षा दे रहें शिक्षकों की भी मौजूदगी रही। खुशनुमा एवं उत्सवी माहौल में सफल छात्रों ने तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के साथ अपनी सफलता की कहानी साझा की जो

तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आगे वरदान साबित होगा। किसी ने सफलता का श्रेय क्लासेस, टेस्ट सिरिज, उचित मार्गदर्शन, विशेषज्ञ टीचर्स के सर्पण, तो किसी ने गोल हॉस्टल के कॉम्पेटिटीव माहौल और अनुशासित वातावरण को बताया। मुख्य अतिथि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति राम कुमार सिंह ने गोल संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि मैं विगत कई वर्षों से इस संस्थान के बारे में सुनता रहा हूं और आज यहां एक साथ इतने सफल छात्रों को व्हाइट कोट में देखकर अत्यंत प्रसन्न और अभिभूत हूं। धनबाद जैसे छोटी सी जगह से हर वर्ष इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का मेडिकल में चयन होना वास्तव में गर्व की बात है। गोल संस्थान समाज, राज्य और राष्ट्र के लिए उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित शहर के सुप्रसिद्ध ईएनटी सर्जन डॉ. सुजीत कुमार ने सफल छात्रों सहित सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएँ दीं तथा मेडिकल क्षेत्र की चुनौतियों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनकी धर्मपत्नी भी धनबाद मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक एवं प्रोफेसर हैं। उन्होंने कहा कि गोल के छात्र अनुशासित होते हैं और इसी कारण यहाँ के छात्र विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में बड़ी संख्या में अध्ययन कर रहे हैं।

गोल इंस्टिट्यूट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक बीपीन सिंह बड़ी संख्या में चयनित मेडिकोज को देखकर भाव-विभोर थे। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की अथक मेहनत के साथ ही उनके माता-पिता एवं अभिभावकों का हमारे संस्थान के प्रति विश्वास का परिणाम है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय संस्थान की पूरी ऑपरेशनल टीम, हर एक रिजल्ट ओरिएंटेड एक्टिविटी एवं समर्पित अनुभवी शिक्षकों के साथ को दिया।

गोल धनबाद के केंद्र निदेशक संजय आनंद ने कहा कि विगत 28 वर्षों में गोल संस्थान से 18 हजार से अधिक छात्र डॉक्टर तथा हजारों छात्र इंजीनियर बनकर देश-विदेश में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। गर्व तब और बढ़ जाता है, जब झारखंड एवं बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ प्रखंड स्तर के अस्पतालों में भी गोल के छात्र मानवता की सेवा दे रहे हैं। आज देश के लगभग प्रत्येक प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में गोल के छात्र बड़ी संख्या में अध्ययनरत हैं।

कोयलांचल धनबाद में 6 फरवरी 2003 से संचालित गोल संस्थान पिछले 24 वर्षों से डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले छात्रों एवं उनके अभिभावकों के लिए विश्वास और सफलता का पर्याय बना हुआ है। विदित हो कि यहाँ पाकुड़, गोड्डा, देवघर, दुमका, गिरिडीह, बोकारो, चित्तरंजन, आसनसोल तथा कोलकाता सहित विभिन्न क्षेत्रों से छात्र आकर तैयारी करते हुए सफलता प्राप्त कर रहे हैं। संस्थान के एकेडमिक हेड दीपक सिंह एवं भारती सिन्हा ने अपने मार्गदर्शन में सफल हुए छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए तैयारी कर रहे छात्रों से कहा कि भविष्य में नीट का पैटर्न चाहे सीबीटी मोड हो या किसी अन्य स्वरूप में आए, गोल संस्थान सदैव अपडेट एवं अपग्रेड रहकर छात्रों को सर्वोत्तम मार्गदर्शन देता रहेगा। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन गोल के चीफ को-ऑर्डिनेटर अभिषेक कुमार ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रांची हेड शुभम जी एवं पूरी धनबाद टीम अरुण जी, सुनील जी, उमेश जी, पूजा, वसीम जी, रानी, बबीता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top