Advertisements

सिंदुरपुर में झामुमो की बैठक, पंचायत कमेटी का गठन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक महत्वपूर्ण बैठक आज बुधवार को सिंदुरपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता देवीलाल मुर्मू ने की, जिसमें पार्टी की सिंदूरपुर पंचायत कमेटी का गठन किया गया।
इस कमेटी में देवीलाल मुर्मू को पंचायत अध्यक्ष, आजाद रजवार और हैदर अंसारी को उपाध्यक्ष, विनोद मुर्मू को सचिव तथा रामलाल हेंब्रम को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गई।
इस मौके पर पार्टी के युवा नेता निर्मल रजवार, राजेंद्र हेंब्रम, विजय महतो, राजेश सिमरन, राहुल रजवार, भूषण रजवार, रामेश्वर टुडू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को मजबूती देने पर जोर दिया गया।