शुभम हत्याकांड: फोरेंसिक विभाग की टीम पहुंची सोनारडीह घटनास्थल का किया गहन निरीक्षण, सबूत इकट्ठा किया

Advertisements

शुभम हत्याकांड: फोरेंसिक विभाग की टीम पहुंची सोनारडीह

घटनास्थल का किया गहन निरीक्षण, सबूत इकट्ठा किया

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीते शुक्रवार की शाम जमसं के नेता शुभम यादव की हुई हत्या मामले की जांच करने रांची से फोरेंसिक विभाग की टीम रविवार को सोनारडीह ओपी क्षेत्र के कोयरीडीह पहुंची। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। खून‌ के नमूने एकत्रित किए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वैज्ञानिक तरीके से जांच कर मामले के हर पहलू को खंगाला जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top