सेरूआ के मुखिया के भाई व प्रवासी मजदूर की नागपुर में मौत 

Advertisements

सेरूआ के मुखिया के भाई व प्रवासी मजदूर की नागपुर में मौत 

डीजे न्यूज, गावां(धनबाद) : गावां प्रखंड के सेरुआ पंचायत के मुखिया गुरु सहाय रविदास के मंझले भाई सुरेश रविदास की महाराष्ट्र के नागपुर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे पिछले करीब छह वर्षों से नागपुर में एक होटल में कुक के रूप में कार्यरत थे।

बताया जाता है कि गुरुवार को अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर गांव चेरवा लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक 15 वर्षीय पुत्र छोड़ गए हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उनके असामयिक निधन से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top