गावां में दहेज के लिए महिला को प्रताड़ना, प्राथमिकी

Advertisements

गावां में दहेज के लिए महिला को प्रताड़ना, प्राथमिकी

डीजे न्यूज, गावां(गिरिडीह) : गावां प्रखण्ड स्थित बिश्नीतिकर निवासी लक्ष्मी देवी ने गावां थाना में आवेदन देकर अपने पति समेत अन्य लोगों पर दहेज के लिए मारपीट व खोलता पानी शरीर पर डालकर जख्मी करने का आरोप लगाई है। महिला का मायके धनवार थाना क्षेत्र के गुण्डरी में है। महिला का कहना है कि वर्ष 2023 में बिश्नीटिकर निवासी कुंदन तुरी के साथ विवाह हुआ था। शादी के बाद पति कुंदन तुरी, सास सुमा देवी आदि पर दहेज के लिए 5 लाख रुपये लाने का दवाब बनाने लगे। मांग पूरी नही करने पर उनलोग मुझे भूखा प्यासा रखकर घर छोड़ने का दबाब बनाने लगे। इस दौरान मारपीट कर घर से निकाल दिया। बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा पंचायत की गई तो हम अपना ससुराल में रहने लगी। जहां युक्त लोगों के द्वारा मुझे फिर से प्रताड़ित करने लगा। 30 अप्रैल को मैं खाना बना रही थी। तभी मुझे जान से मारने के नियत से गर्म पानी को मेरे शरीर पर डाल दिया जिससे मैं गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

मामले में थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने कहा कि महिला के आवेदन पर गावां थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top