Advertisements
सीएसआर फंड से कराएं सुरुंगा पंचायत के तालाबों का जीर्णोद्धार
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने बीसीसीएल लोदना क्षेत्र के महाप्रबंधक को पत्र प्रेषित कर सीएसआर फंड से सुरूंगा पंचायत के तालाबों का जीर्णोद्धार कराने की मांग की है। पत्र में कहा है कि भीषण गर्मी में तालाब एवं अन्य जलाशयों के सुखने से मनुष्य के साथ-साथ मवेशियों के समक्ष भी जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। चापाकलों का जलस्तर भी काफी नीचे चला गया है। उन्होंने रजक टोला स्थित तालाब, लाइनधार का तालाब, सुरुंगा देव तोला तालाब, दुर्गा मंदिर तालाब एवं धधकीबोना तालाब आदि के जीर्णोद्धार कराने का जिक्र किया है।