Advertisements
पानी के लिए खाली बर्तन के साथ महिलाओं ने किया प्रदर्शन
डीजे न्यूज, बलियापुर (धनबाद): जल संकट से परेशान बलियापुर इलाके की महिलाओं ने गुरुवार को डांगेपाड़ा के पास खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। नेतृत्व कर रही उप प्रमुख आशा देवी ने कहा कि बलियापुर जलापूर्ति योजना के ठप पड़ने से सभी गांवों में इस भीषण गर्मी में पानी के लिए हाहाकार मच गया है। जल्द ही पानी की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किया गया तो महिलाएं जोरदार आंदोलन को मजबूर होगीं। मौके पर प्रतिमा देवी, अनीता देवी, ललिता देवी, सुनीता देवी, रेखा भंडारी, प्रमिला देवी, सावित्री देवी, वृंदा देवी, सीमा देवी आदि थी।