सावन उत्सव में महिलाओं ने बिखेरा भारतीय संस्कृति का रंग
डीजे न्यूज, धनबाद: “आओ सावन झूम के—सावन उत्सव” के तहत बुधवार को यूएस रुद्राक्ष अपार्टमेंट, कुसुम विहार में विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सावन क्वीन तथा महिलाओं और बच्चों की प्रतियोगिताएं विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
प्रतियोगिता में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने झारखंडी, राजस्थानी, उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल की पारंपरिक वेशभूषा में शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में महिलाओं के आँख में पट्टी बांध कर अपने अपने पति को पकड़ने का प्रतियोगिता काफी आकर्षित रहा। सावन के रंग और विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा से सजे इस आयोजन में महिलाओं एवं बच्चों ने गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। समिति की ओर से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को सम्मानित किया गया। निर्णायक भूमिका में सुमित्रा देवी थी। कार्यक्रम में रूबी मिश्रा, नंदनी मालवी,पूजा झा, उषा चौबे ,दीपा सिंघानियां, पूनम मिश्रा, ज्योति, मीणा, राजेश्वरी,
सहित समिति की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।