हर घर तिरंगा अभियान के तहत कतरास कॉलेज में निकला तिरंगा मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत कतरास कॉलेज में निकला तिरंगा मार्च

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): झारखंड बटालियन -5 एनसीसी के तत्वावधान में
“हर घर तिरंगा” अभियान के तहत बुधवार को तिरंगा मार्च निकाला गया। सीटीओ डॉ. मदन मोहन के मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स ने कतरास कॉलेज से हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ मार्च किया। लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम लोगों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना था।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top