संक्षिप्त खबरें:-

संक्षिप्त खबरें:-

राष्ट्र रक्षा यज्ञ में शामिल होने की अपील

बलियापुर: राधा -कृष्ण मंदिर प्रांगण में रविवार की शाम बनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बच्चों में संस्कार, व्यायाम, उच्च शिक्षा देने पर चर्चा किया गया। आचार्यों को राष्ट्र रक्षा यज्ञ करने की अपील की गई। वही 20 फरवरी 2027 को दिल्ली में होने वाले राष्ट्र रक्षा यज्ञ में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचने पर बल दिया गया। बैठक में पुष्पा देवी, ममता किस्कू, सोनाली देवी, कविता देवी, नमिता देवी, पूनम देवी, गीत देवी, पूजा देवी, बसंती देवी आदि थे।
—————————————————-
ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी

बलियापुर: धोखरा पंचायत में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को मुफ्त  कानूनी जानकारी दी गई । साथ ही सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। मौके पर मुखिया उषा देवी, उप मुखिया पुष्पा देवी, पारुल, नरेश महतो, सुनील कुमार महतो, मानिक महतो, अरविंद मुर्मू, बीरबल सोरेन समेत काफी संख्या में लोग थे।
—————————————————
धनबाद ने जीता खिताब

बलियापुर:  ढ़ांगी गांव में स्टार स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को हेमंत 11 क्लब धनबाद एवं एसएस क्लब डिगवाडीह के बीच खेला गया। पेनाल्टी शूट आउट में हेमंत 11 क्लब तीन-एक से विजयी रहा। मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य जग्गू महतो, चंडी चरण देव, पूर्व मुखिया जंग बहादुर महतो, जगदीश रवानी, धनंजय मिर्धा, देवाशीष पांडे, रामानंद सिंह, विकास महतो, शंभू महतो आदि थे।
—————————————————
रघुनाथपुर और पुरुलिया ने खिताब पर जमाया कब्जा

बलियापुर: न्यू जनता स्पोर्टिंग क्लब परसबनिया द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कामरेड एके राय मेमोरियल टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मैच खेला गया। बालक वर्ग में आकाश स्पोर्टिंग क्लब रघुनाथपुर की टीम विजयी रही।
बालिका वर्ग में एफसी क्लब पुरुलिया की टीम विजेता बनी। विधायक चंद्रदेव महतो एवं एसपीडीओ प्रकाश चंद्र महतो ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। सफल बनाने में प्रेम, राजा, सोनू, आकाश, विशाल, मोनू लाल, सुमित, जीतू, पिंटू आदि का योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top