कल्याण गुरुकुल में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

कल्याण गुरुकुल में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद): कल्याण गुरुकुल में रविवार को जनजातीय गौरव दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में दूर-दराज के क्षेत्रों से आए जनजातीय छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दीप प्रज्वलन एवं भगवान बिरसा मुंडा को पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें टॉप-5 रैंक प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मौके पर ट्रेनर अशोक मुर्मू, तरुण संघ अध्यक्ष नव कुमार श्रीजेश एवं स्वयंसेविका तनुश्री दत्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top