लाभुकों के बीच वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित

लाभुकों के बीच वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित

बलियापुर: झारखंड स्थापना दिवस पर रविवार को बलियापुर अंचल व प्रखंड कार्यालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विधायक चंद्रदेव महतो ने करीब एक दर्जन झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर लाभुकों के बीच वृद्धावस्था पेंशन एवं अंबेडकर आवास योजना की स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। समारोह में प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, सीओ मुरारी नायक, बीडीओ प्रभाष चंद्र दास, बीपीआरओ मोहम्मद आलम, देवाशीष पांडे, हीरालाल मोदक, सोहागी देवी आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top