युवा कांग्रेस ने सीईसी ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप, निलंबन और गिरफ्तारी की मांग

युवा कांग्रेस ने सीईसी ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप, निलंबन और गिरफ्तारी की मांग

डीजे न्यूज, डुमरी(गिरिडीह) : युवा कांग्रेस डुमरी द्वारा रविवार को जामतारा पंचायत भवन सचिवालय सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सीईसी ज्ञानेश कुमार पर कई आरोप लगाए। प्रेस कांफ्रेंस में वक्ताओं ने कहा कि यह कोई छोटी बात नहीं है। पूर्ण रूप से लोकतंत्र को कुचलने और मतदाताओं के अधिकारों का हनन करने का काम किया गया है। मांग की कि तत्काल प्रभाव से सीईसी को निलंबित कर जांच बैठाई जाए और उनकी गिरफ्तारी हो। साथ ही एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाने और सीईसी के कार्यकाल में हुए सभी चुनावों को रद्द करने की मांग की गई। प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के जिला महासचिव सरफराज अहमद उर्फ गुड्डु मलिक, मीडिया प्रभारी सादीक अली, युवा प्रखंड अध्यक्ष छोटु शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी, सचिव युसुफ अंसारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल, सनाउल्लाह अंसारी, जब्बार अंसारी, खुर्शीद अंसारी, कपिल ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top