रेलवे की खबरें:-

रेलवे की खबरें:-

सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को दी गई विदाई

डीजे न्यूज, धनबाद: डीआरएम कार्यालय में सोमवार को आयोजित समारोह में अगस्त में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस दौरान कर्मियों का समापक भुगतान भी किया गया। इस माह में कुल 33 कर्मी  सेवानिवृत्त होंगे।
अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) संतोष कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण एवं यूनियन तथा एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
——————————————————–
आरपीएफ ने अपहृत बच्ची को किया सुरक्षित बरामद किया

धनबाद: आरपीएफ ने बरकाकाना-कोडरमा पैसेंजर में अपहृत 10 वर्षीय बच्ची को कटकमसांडी स्टेशन पर सकुशल बरामद करने में सफलता पाई है। वच्ची को उक्त ट्रेन से अपहरण कर ले जाया जा रहा था। रविवार को
हजारीबाग टाउन स्टेशन पर बच्चे के माता-पिता ने घटना की सूचना दी थी। इसके बाद
रेलवे सुरक्षा तंत्र ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए मामले की जानकारी सिक्योरिटी कंट्रोल को दी तथा संबंधित सुरक्षा बलों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए । कार्रवाई के क्रम में उक्त ट्रेन को कटकमसांडी स्टेशन पर रोका गया।   ट्रेन की सघन जांच एवं तत्पर कार्रवाई करते हुए बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top