भावुक गीत गाकर सेवानिवृत्त सीआरपी को दी विदाई

भावुक गीत गाकर सेवानिवृत्त सीआरपी को दी विदाई

डीजे न्यूज, धनबाद: उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड़ में सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। हाई स्कूल भौंरा संकुल के संकुल साधन सेवी(सीआरपी) सुरेंद्र कुमार तांती के सेवानिवृत्ति पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। वे आज ही सेवानिवृत्त हुए हैं।
विदाई की इस बेला में छात्राओं ने विदाई गीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को भावुक कर दिया।
सेवानिवृत्त सीआरपी ने अपने संबोधन में विद्यालय परिवार के कार्यों को सराहा और सभी छात्र-छात्राओं  को पढ़- लिखकर भविष्य संवारने की बात कही। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद नायक ,सहायक अध्यापक राजकुमार यादव, सहायक शिक्षिका सरोज बड़ा , विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पशुपति माहतो, पारू देवी, माला देवी सहित  सभी छात्र-छात्राएँ मौजूद थीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top