गिरिडीह के मर्सी हॉस्पिटल को मिली बड़ी उपलब्धि, रॉयल सुंदरम के साथ हुआ इंपैनल्ड
डीजे न्यूज,गिरिडीह : मर्सी हॉस्पिटल गिरिडीह के लिए एक खुशखबरी है। अस्पताल अब रॉयल सुंदरम इंश्योरेंस कंपनी के साथ इंपैनल्ड हो गया है।
इस संबंध में अस्पताल के सीईओ डॉ. परम हंस मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि अब रॉयल सुंदरम के इंश्योरेंस धारक मरीजों को मर्सी अस्पताल में कैशलेस इलाज की सुविधा मिल सकेगी। मरीजों को भर्ती होने पर नकद भुगतान की चिंता नहीं करनी होगी।