रेलवे की खबरें:-

रेलवे की खबरें:-

डीआरएम ने चोपन से उत्तर मध्य रेलवे के लिए 100वें माल रैक को दिखाई हरी झंडी

डीजे न्यूज, धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने शनिवार को चोपन स्टेशन, चोपन कंट्रोल कार्यालय, एसीसी सीमेंट सलाईबनवा साइडिंग तथा चोपन पिट लाइन का विस्तृत निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्री एवं माल परिचालन व्यवस्था, संरक्षा मानकों, उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं तथा रखरखाव कार्यों का गहन जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिचालन में सुरक्षा, समयबद्धता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने चोपन से चुनार मार्ग होते हुए उत्तर मध्य रेलवे के लिए प्रेषित 100वें लॉन्ग हॉल माल रैक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह उपलब्धि धनबाद मंडल की उत्कृष्ट परिचालन क्षमता, विभागों के समन्वित प्रयास तथा माल परिवहन को गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इससे न केवल माल ढुलाई क्षमता में वृद्धि होगी, बल्कि औद्योगिक इकाइयों को भी समयबद्ध एवं विश्वसनीय रेल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे ।
—————————————
धनबाद मंडल में चलाया गया मेगा टिकट चेकिंग अभियान

धनबाद: शनिवार को धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।  अभियान के परिणामस्वरूप 796 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे। इस दौरान उनसे 07,50,810  रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई तथा पकड़ें गए यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई । चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top