प्रशिक्षण से स्कूलों में बेहतरीन शैक्षणिक माहौल का होगा निर्माण : उपायुक्त

प्रशिक्षण से स्कूलों में बेहतरीन शैक्षणिक माहौल का होगा निर्माण : उपायुक्त

डीजे न्यूज, धनबाद: शिक्षकों को बेहतर और सकारात्मक मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से शनिवार को एमटीसी सभागार में झरिया प्रखंड के प्राथमिक, मध्य, उच्च, उच्चतर माध्यमिक एवं आवासीय विद्यालयों के 108 विद्यालयों के 211 प्रभारी प्रधानाध्यापकों एवं सहायक शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसका उद्घाटन करते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने कहा कि इस प्रशिक्षण से स्कूलों में गुणात्मक शिक्षा, कुशल प्रबंधन और एक बेहतरीन शैक्षणिक माहौल का निर्माण होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस पहल का मुख्य ध्येय शिक्षा के स्तर में सुधार करना और बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करना है।

उन्होंने कहा इसके लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण बेहद जरूरी है। इस तरह के कार्यक्रमों से शिक्षकों को सकारात्मक मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे वे कुशल स्कूल प्रबंधन में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे। शिक्षा के स्तर में सुधार होगा। बेहतर मार्गदर्शन मिलने से शिक्षक स्कूलों में न केवल शिक्षा की गुणवत्ता सुधारेंगे, बल्कि बच्चों के लिए एक सकारात्मक और कुशल प्रबंधन युक्त वातावरण भी तैयार कर सकेंगे।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यालयों की आधारभूत संरचना के रख-रखाव, बाल-मित्र आधारित परिसर के निर्माण, बेहतर शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के प्रभावी उपयोग तथा गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के संचालन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, इन सभी पहलुओं के माध्यम से विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए सुरक्षित, आकर्षक, आनंददायक एवं खुशहाल शैक्षिक वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top