रेलवे की खबरें:-
प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
डीजे न्यूज, धनबाद: “विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न स्टेशनों पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से ट्रेनों की सूचनाओं के साथ यात्रियों को प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा स्वच्छ पर्यावरण अपनाने के लिए लगातार प्रेरित किया गया। “प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ” एवं “धरती को प्लास्टिक मुक्त बनाएं” जैसे संदेशों के जरिए यात्रियों को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कचरे के सही पृथकीकरण एवं निष्पादन के संबंध में जानकारी दी गई तथा स्टेशन परिसरों में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
——————————————-
तिरुपति- रक्सौल- तिरुपति ट्रेन का नियमित परिचालन
धनबाद: यात्रियों की सुविधा हेतु तिरुपति-रक्सौल के मध्य चन्द्रपुरा-धनबाद के रास्ते तिरुपति- रक्सौल- तिरुपति ट्रेन का नियमित परिचालन किया जायेगा। देखिए विवरण।
ट्रेन सं.,ट्रेन का नाम,परिचालन का दिन ,प्रभावित तिथि।
17433तिरुपति- रक्सौल एक्सप्रेससोमवार , 01 जून।
17434रक्सौल- तिरुपति एक्सप्रेसगुरुवार, 04 जून।