आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं बकरीद : सुरेश वर्णवाल
टुंडी में शांति समिति की बैठक में सीओ और थानेदार ने शांतिपूर्ण त्योहार मनाने के लिए दिए निर्देश
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : बकरीद पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य सोमवार को टुंडी थाना परिसर में अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने सभी समुदायों के लोगों और शांति समिति के सदस्यों से आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ पर्व मनाने का अपील की।
उन्होंने कहा कि बकरीद आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता का पर्व है जिसे सभी लोग मिलजुल कर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। वहीं थाना प्रभारी उमाशंकर ने अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने के लिए कहा।
बैठक के दौरान सर्वप्रथम टुंडी के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता असद कलीम के आकस्मिक निधन पर सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बैठक में मुख्य रूप से अवर निरीक्षक अघनु मुंडा, अवर निरीक्षक कृष्णा पाहन, सहायक अवर निरीक्षक कन्हैया मंडल, झामुमो नेता व समाजसेवी बाबा मनीर मस्तान, मुखिया अजीमुद्दीन अंसारी, पूर्व जिप सदस्य गुरुचरण बास्की, संतुलाल किस्कू,जलील अंसारी, शहादत अंसारी, तिलक मंडल, अनवर अंसारी, नकुल सिंह, शहजाद अंसारी सहित सभी समुदाय के लोग उपस्थित थे।