पूर्वी टुंडी के तीन पीडीएस डीलर हुए सम्मानित 

पूर्वी टुंडी के तीन पीडीएस डीलर हुए सम्मानित

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड सभागार में परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड के कुल 39 पीडीएस (जन वितरण प्रणाली) दुकानदारों में से उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन डीलरों को प्रखंड विकास पदाधिकारी बाल किशोर महतो द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले डीलरों में मैरानवाटांड़ के शशांक शेखर रक्षित, रूपन के बिजन कुमार दत्ता और चुरूरिया के भीम महतो शामिल हैं, जिनका चयन जिला प्रशासन द्वारा उनके बेहतरीन कार्य प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। इस मौके पर बीडीओ बाल किशोर महतो ने कहा कि जिन डीलरों को आज सम्मानित किया गया है, उनका कार्यकाल और कार्यशैली बेहद उत्कृष्ट रही है, हालांकि बाकी सभी डीलर भी अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अन्य सभी डीलरों को भी इसी लगन के साथ पारदर्शिता से काम करने के निर्देश दिए। वहीं, सम्मानित होने के बाद डीलर शशांक शेखर रक्षित ने प्रशासन द्वारा मिले इस सम्मान पर प्रसन्नता जताई, लेकिन साथ ही अपनी पीड़ा भी साझा की। उन्होंने कहा कि झारखंड में जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को मिलने वाला कमीशन या मानदेय अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने के लिए इस राशि में बढ़ोतरी की जाए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top