नाबालिग लड़की बरामद, युवक गिरफ्तार
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): राजगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस ने अपहृत नाबालिग लड़की को तोपचांची-गोमो क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। वहीं मामले में संलिप्त प्राथमिक अभियुक्त सूरज महतो (20 वर्ष), कोदवाटांड, निमियाघाट को गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया जाता है कि नाबालिग लड़की की मां द्वारा राजगंज थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़की एवं आरोपी को बरामद कर लिया।
पुलिस ने बरामद नाबालिग का आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत बयान दर्ज कराया। वहीं गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।