तिसरा में जनता मजदूर संघ ने नए परियोजना पदाधिकारी से की मुलाकात, प्रमोशन में देरी पर जताया विरोध, वित्तीय लाभ नहीं मिला तो आंदोलन की चेतावनी

 

तिसरा में जनता मजदूर संघ ने नए परियोजना पदाधिकारी से की मुलाकात, प्रमोशन में देरी पर जताया विरोध, वित्तीय लाभ नहीं मिला तो आंदोलन की चेतावनी

डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : जनता मजदूर संघ के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को ABDKG कोलियरी के नए परियोजना पदाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह से मुलाकात की। परियोजना पदाधिकारी के पदभार ग्रहण पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई एवं परियोजना के विस्तारीकरण पर चर्चा की गई।

साथ ही साथ 1 नवंबर को कर्मियों का प्रमोशन नहीं होने पर विरोध प्रकट किया एवं ज्ञापन दिया। परियोजना पदाधिकारी ने क्षेत्रीय पदाधिकारी से बात करने के बाद कहा कि वरीयता का लाभ 1 नवंबर से मिलेगा लेकिन वित्तीय लाभ 1 नवंबर से देने में असमर्थता जाहिर की। उसके बाद संघ ने कहा कि प्रबंधन की लापरवाही से 1 नवंबर को कर्मियों का प्रमोशन नहीं हो पाया है और निर्धारित समय से वित्तीय लाभ से कर्मियों को वंचित रखा जाएगा तो संघ मजबूरन क्रमबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा।

बैठक में शाखा अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह, सचिव राजीव कुमार सिंह, शिव शंकर महतो, राकेश प्रसाद सिन्हा, सुजीत सिंह, रमेश राम, मदन मोहन सिंह, राम नारायण राम, रमेश महतो, रणधीर कुमार, शिव सागर, किशोरी साव, नौशाद आलम, विशाल कुमार, हरेश कुमार अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top