डॉ. अलका एडवांस स्किन सेंटर का शुभारंभ, त्वचा, बाल एवं लेजर उपचार की मिलेगी सुविधा

डॉ. अलका एडवांस स्किन सेंटर का शुभारंभ, त्वचा, बाल एवं लेजर उपचार की मिलेगी सुविधा

डीजे न्यूज, धनबाद: सरायढेला स्थित मोतीलाल बनारसीलाल कॉम्प्लेक्स में डॉ. अलका एडवांस स्किन सेंटर का उद्घाटन वरिष्ठ स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ सविता वर्मा एवं  सुषमा देवी ने संयुक्त रूप से किया। यहां त्वचा, बाल एवं लेजर से संबंधित विभिन्न समस्याओं के उपचार की सुविधा उपलब्ध है। सेंटर में डॉ. अलका कुमारी मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगी। डॉ. अलका कुमारी (डर्मेटोलॉजी एवं स्किन) हैं तथा रिम्स, रांची की गोल्ड मेडलिस्ट हैं।
सेंटर में मुंहासे एवं दाग-धब्बे, बाल झड़ने, डैंड्रफ, सफेद दाग  फंगल इंफेक्शन, दाद-खाज, सोरायसिस, एक्जिमा, लंबे समय से खुजली, झाइयां एवं नाखूनों से जुड़ी समस्याओं का उपचार किया जाएगा। इसके अलावा कुष्ठ रोग, मस्से, तिल, मुंहासों के निशान एवं अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए लेजर उपचार तथा स्किन बायोप्सी की सुविधा भी उपलब्ध है। सेंटर में गुप्त एवं यौन रोगों से संबंधित समस्याओं का उपचार भी किया जाएगा। उद्घाटन के मौके पर डॉ अलका कुमारी के पति डॉक्टर रित्विक रोहिन, पिता डॉ. एसपी सिंह समेत अन्य अतिथि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top