तेलीपाड़ा काली मंदिर में तारापीठ थीम का पंडाल रहेगा आकर्षण का केंद्र
डीजे न्यूज, धनबाद: तेलीपाड़ा काली मंदिर में पिछले 250 वर्षों से भी अधिक समय से माँ श्यामा की पूजा-अर्चना पारंपरिक रीति-रिवाज एवं श्रद्धा के साथ होती आ रही है। इस वर्ष भी श्री श्री श्यामा पूजा समिति द्वारा भव्य पूजा एवं आकर्षक थीम आधारित पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है।इस वर्ष का विशेष आकर्षण – तारापीठ थीम पंडाल है।
इस बार पंडाल को प्रसिद्ध तारापीठ मंदिर की धार्मिक एवं आध्यात्मिक छवि पर आधारित विशेष थीम में तैयार किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं एवं आम जनता के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। कमेटी के लोगों ने धनबाद के लोगों से अपील की है कि इस बार के काली पूजा में आए और माँ काली की विशेष पूजा करें।