रामकनाली में रास्ते से लकड़ी हटाने को लेकर विवाद, मां-बेटा जख्मी

रामकनाली में रास्ते से लकड़ी हटाने को लेकर विवाद, मां-बेटा जख्मी

​डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
रामकनाली ओपी क्षेत्र के रामकनाली चेकपोस्ट के समीप रास्ते में लकड़ी रखने को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना हुई है। इस हमले में परमेश कुमार गुप्ता और उनकी मां जख्मी हो गए। पीड़ित परमेश ने रामकनाली ओपी में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
​शिकायत में कहा है कि रविवार सुबह परमेश कुमार गुप्ता बाइक से बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान घर के सामने रहने वाले रमेश और उनके पिता विक्रम रास्ते पर लकड़ी रखकर उसकी कटाई कर रहे थे। लकड़ी हटाने के लिए कहने पर पिता-पुत्र गाली-गलौज करने लगे।
​आरोप है कि कहासुनी बढ़ते ही रमेश और विक्रम ने लकड़ी काटने वाले धारदार हथियार से परमेश के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। शोर-शराबा सुनकर जब परमेश की मां बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उन पर भी हमला किया गया, जिससे उनके हाथ में चोट आई। ​घटना के बाद घायल मां-बेटे किसी तरह जान बचाकर रामकनाली ओपी पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया। पीड़ित ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top