जिप सदस्य ने किया प्रशिक्षण केंद्र का उदघाटन
बलियापुर: कालीपुर में रविवार को जिला परिषद सदस्य उषा महतो ने सिलाई कढ़ाई ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगारमुखी एवं स्वालंबन बनाने के लिए इस तरह का प्रशिक्षण जरूरी है ताकि इससे वह रोजगार का सृजन कर सके। मौके पर तृप्ति कुमारी महतो, दिनेश महतो, अजय महतो, परिचरण महतो, शत्रुघ्न महतो, ललन कुमार महतो, रामदेव महतो , कल्पना देवी, पूनम देवी, दुलाली देवी , मंजू देवी आदि थे।