किसानों की अनदेखी पर भाकपा माले का एलान, तीन दिसंबर को देवरी प्रखंड मुख्यालय पर होगा महाधरना

किसानों की अनदेखी पर भाकपा माले का एलान, तीन दिसंबर को देवरी प्रखंड मुख्यालय पर होगा महाधरना

डीजे न्यूज, देवरी, गिरिडीह : भाकपा माले की इकाई अखिल भारतीय किसान महासभा पूर्वी जोन की बैठक रविवार को देवरी प्रखंड स्थित बेहराडीह गांव में किसान सभा के जिला कमेटी सदस्य रामकिशुन यादव की अध्यक्षता में की गई।

बैठक में मुख्य रूप से किसानों की समस्या पर साथियों ने विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि किसानों की समस्या पर कोई भी राजनीतिक दल बात नहीं करता है, इसलिए किसानों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर आंदोलनों का आगाज करना चाहिए।

इस बाबत किसान सभा के जिला कमेटी सदस्य रामकिशुन यादव ने कहा कि आज किसान समय पर खाद, बीज, कीटनाशक दवा, जमीन की ऑनलाइन इंट्री, दाखिल-खारिज, गैरमजरुआ जमीन की खरीद-बिक्री आदि समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। इसलिए आगामी तीन दिसंबर को किसानों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर देवरी प्रखंड मुख्यालय परिसर में महाधरना का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सुनील राय, बलबीर कुमार, सुनील दास, टेकनारायण यादव आदि लोगों ने किसानों से संबंधित मुद्दों को गंभीरता पूर्वक रखा।

मौके पर रघुनंदन राय, जाहो दास, अनीता देवी, ममता देवी, मीणा देवी, माझो सिंह, शास्त्री ठाकुर, भुनेश्वर तुरी आदि लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top