नेहरू क्लब ने सुजपा स्पोर्ट्स क्लब को 2-0 से हराया

नेहरू क्लब ने सुजपा स्पोर्ट्स क्लब को 2-0 से हराया

डीजे न्यूज, धनबाद: बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित धनबाद जिला फुटबॉल लीग के तहत अभिजीत गांगुली जूनियर फुटबॉल लीग में नेहरू क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुजपा स्पोर्ट्स क्लब को 2-0 से पराजित किया। मुकाबले में नेहरू क्लब के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया।
नेहरू क्लब की ओर से प्रिंस कुमार ने मैच के 15वें मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद विश्वजीत कुमार ने 36वें मिनट में दूसरा गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। निर्धारित समय तक सुजपा स्पोर्ट्स क्लब की टीम कोई गोल नहीं कर सकी।
मैच में निर्णायक की भूमिका सुरेश किस्कू, रवि लाल हेंब्रम, मधुसूदन सोरेन एवं पूजा कुमारी बाउरी ने निभाई।
वहीं, रांची के सीएजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हिनू में आयोजित झारखंड विमेंस लीग में जेएसएसपीएस की टीम ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। जबकि स्टार वॉरियर्स फुटबॉल क्लब उपविजेता रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top