रघुनाथपुर की टीम बनी विजेता

रघुनाथपुर की टीम बनी विजेता

बलियापुर: वीयूसी क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय कामरेड एके राय व कामरेड मुरलीधर महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल रघुनाथपु में रविवार को संपन्न हुआ। आदिवासी ब्रदर्स रघुनाथपुर बनाम तेतुलिया फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। आदिवासी ब्रदर्स की टीम दो -शून्य से विजयी रही। विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, जिप सदस्य श्वेता कुमारी एवं मुखिया बीडी महतो ने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। मौके पर आयोजन समिति के प्रसनजीत महतो, मिथुन महतो, राजू महतो, लालटू, नवल, किशोर , पिंटू आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top